नामकुम में पुलिस ने चार एकड़ में लगे अफीम की खेती को किया नष्ट

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: नामकुम थाना क्षेत्र के सिंगरसराई के हाहाप में बुधवार को पुलिस ने चार एकड़ में लगे अफीम की खेती को नष्ट किया।

नामकुम थाना प्रभारी प्रवीण कुमार नेतृत्व में अभियान चलाया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि लगातार अफीम के खिलाफ अभियान जारी है।

इसी क्रम में बुधवार को चार एकड़ में लगे अफीम की खेती को नष्ट किया गया। आगे भी अभियान जारी रहेगा।

अभियान में एसआई अनिल कुमार सिंह,पीएसआई आकाश कुमार, पीएसआई राजीव कुमार,पीएसआई रंजीत कुमार,पीएसआई अनिमेष शान्तिकारी, पीएसआई पवन कुमार ,एएसआई, सेट बल के जवान और पुलिस केंद्र से आये करीब 12 से अधिक जवान शामिल थे।

Share This Article