देवघर एसपी की मौजूदगी में किया गया पुलिस सभा का आयोजन

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

देवघर: पुलिस केन्द्र डाबर ग्राम में एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में शनिवार को पुलिस सभा का आयोजन किया गया।

इसमें पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय मंगल सिंह जामुदा, पुलिस उपाधीक्षक, साइबर अपराध नेहा बाला, परिचारी प्रवर , पुलिस केन्द्र शेरू कुमार रंजन, परिचारी सुदामा कुमार रवि, लेखापाल व्यास ठाकुर एवं पुलिस केन्द्र, देवघर के पुलिस पदाधिकारी व कर्मी उपस्थिति थे।

सभा में उपस्थित पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों ने अपनी-अपनी समस्या बतायी। इसके निदान के लिए एसपी ने संबंधित शाखा को निर्देशित किया।

एसपी ने कहा कि अगर पति-पत्नी पुलिस विभाग में कार्यरत हैं तो दोनों में से एक की प्रतिनियुक्ति पुलिस केंद्र में करने का निर्देश दिया।

Share This Article