मनोरंजन

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को पुलिस ने भेजा नोटिस, हो सकती हैं गिरफ्तार

पटना: मशहूर भोजपुरी Actress Akshara Singh (एक्ट्रेस अक्षरा सिंह) को पुलिस ने एक नोटिस भेजा और कोर्ट में हाजिर होने के लिए कहा गया है। अक्षरा सिंह के पटना के कंकड़बाग स्थित आवास पर पुलिस ने यह नोटिस ( Akshara Singh Police Notice ) भेजा है।

नोटिस में यह भी लिखा गया है कि अगर वह हाजिर नहीं होती हैं, तो पुलिस उन्हें गिरफ्तार भी कर सकती है। बता दें यह मामला पिछले साल का है, जब अक्षरा सिंह मुन्ना शुक्ला (Munna Shukla) के घर कार्यक्रम में गई हुई थीं और वहां फायरिंग का वीडियो वायरल हुआ था।

Actress Akshara Singh

अक्षरा सिंह के प्रोग्राम में हुई थी फायरिंग

मीडिया रिपोर्ट्स (Media Reports) के मुताबिक नवंबर 2021 में बाहुबली मुन्ना शुक्ला के भतीजे के उपनयन संस्कार में अक्षरा सिंह को प्रोग्राम के लिए बुलाया गया था और वहां अक्षरा सिंह के कार्यक्रम में सरेआम फायरिंग की गई थी।

इसका वीडियो भी काफी वायरल हुआ था। इसके बाद पुलिस ने मुन्ना शुक्ला के साथ उनकी पत्नी, एक्ट्रेस अक्षरा सिंह और उनके Bodyguard के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

बताया जा रहा है कि इस केस में मुन्ना शुक्ला समेत अन्य आरोपियों ने तो कोर्ट (Court) से जमानत ले ली थी। मगर अक्षरा सिंह ने बेल नहीं ली। इस कारण पुलिस ने अब उनके घर पर नोटिस भेजा है।

Actress Akshara Singh

अक्षरा सिंह हो सकती है गिरफ्तार

इस संबंध में लालगंज थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने फोन पर बातचीत के दौरान बताया कि देसरी थानाध्यक्ष सुनील कुमार के द्वारा यह नोटिस पिछले महीने की 25 तारीख को चस्पा किया गया था।

वे जिस समय घटना हुई थी, उस समय लालगंज में ही SI के पद पर पदास्थापित थे। घटना के दौरान वे केस के आईओ थे। अभी भी वही केस के आईओ हैं।

बताया जा रहा है कि अक्षरा सिंह अगर कोर्ट में हाजिर नहीं होती है तो फिर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उनकी गिरफ्तारी या कुर्की हो सकती है।

अक्षरा सिंह अभी मुंबई में हैं, जरूरत पड़ी तो एक टीम वहां भेजी जाएगी। फिलहाल अक्षरा की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं।

17 नवंबर को होगी सुनवाई

अक्षरा सिंह के वकील अमरेंद्र कुमार का कहना है कि उन्हें सोशल मीडिया से इश्तेहार चिपकाए जाने की जानकारी मिली। उन्होंने कहा कि अक्षरा सिंह की एंटी सिपेटरी बेल (Anti Septic Bell) के लिए कोर्ट में आवेदन किया हुआ है।

Actress Akshara Singh

इस पर 17 नवंबर को सुनवाई होनी है। अक्षरा सिंह एक प्रसिद्ध कलाकार है। वो कोई शातिर अपराधी नहीं हैं। वो अपने कला का प्रदर्शन करने आई थीं, जिस दौरान हर्ष में फायरिंग (Firing) हुई। वकील ने कहा कि वे नोटिस के बारे में जानकारी लेंगे, उसके आधार पर आगे की कार्यवाही करेंगे।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker