पोप फ्रांसिस ने दुनिया के लिए दिया शांति का संदेश, हमास और इजराइल युद्ध को लेकर…

पोप ने कहा-'आज रात, हमारे दिल बेथलहम में हैं। बेथलहम में युद्ध के निरर्थक तर्कों और हथियारों के टकराव से शांति के राजकुमार की आत्मा कराह रही है

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Pope Francis: दुनिया में आज क्रिसमस (Christmas) की धूम है। गिरजाघरों को सजाया गया है। चर्चों में प्रार्थना सभा हो रही हैं। क्रिसमस की पूर्व संध्या पर हुई प्रार्थना सभा में पोप फ्रांसिस (Pope Francis) ने वेटिकन सिटी में शांति के आह्वान का संदेश दिया।

उन्होंने उदास स्वर में कहा, आज रात हमारे दिल बेथलहम में हैं। पोप फ्रांसिस इस दौरान इजराइल और हमास के बीछ छिड़े युद्ध से चिंतित दिखे।

सुबह से लोगों का पहुंचना शुरू

Pope  ने कहा-‘आज रात, हमारे दिल बेथलहम में हैं। बेथलहम (Bethlehem) में युद्ध के निरर्थक तर्कों और हथियारों के टकराव से शांति के राजकुमार की आत्मा कराह रही है।’ क्रिसमस की पूर्व संध्या पर भारत के सभी चर्च रंग-बिरंगी रोशनी में डूबे रहे।

मुंबई के सेंट माइकल चर्च (St. Michael’s Church) में मोमबत्ती जलाकर प्रार्थना सभा की गई। गोवा की राजधानी पणजी की सड़कें रंग-बिरंगी लाइटों (Colorful Lights) से सजाई गईं।

केरल के तिरुवनंतपुरम में भी ऐसा ही नजारा दिखा। देश के अन्य राज्यों के अलावा राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी गिरजाघरों में सुबह से लोगों का पहुंचना शुरू हो गया है।

Share This Article