Latest Newsझारखंडमिर्जापुर, सोनभद्र में हर घर नल योजना का वर्चुअल शिलान्यास करेंगे प्रधानमंत्री...

मिर्जापुर, सोनभद्र में हर घर नल योजना का वर्चुअल शिलान्यास करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

लखनऊ: निकट भविष्य में विंध्य क्षेत्र के ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए संघर्ष नहीं करना होगा ।

मीलों दूर से पानी ढो कर लाने की मशक्कत से ग्रामीण महिलाओं को निजात मिलने जा रही है ।

मिर्जापुर और सोनभद्र के 41 लाख से ज्यादा ग्रामीणों को योगी सरकार हर घर नल योजना की सौगात देने जा रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री योगी की मौजूदगी में रविवार को सोनभद्र में योजना का वर्चुल शिलान्यास करेंगे ।

केंद्र सरकार की हर घर नल योजना के तहत योगी सरकार मिर्जापुर के 1,606 गांवों में पाइप के जरिये पेय जल सप्लाई शुरू करेगी ।

इस योजना से मिर्जापुर के 21,879,80 ग्रामीणों को सीधा फायदा होगा । सोनभद्र के 1,389 गांवों को भी योजना से जोड़ने की शुरूआत होगी ।

इन गांवों के 19,534,58 परिवार पेय जल सप्लाई योजना से जुड़ेंगे । सोनभद्र में झील और नदियों के पानी को शुद्द करके पीने के लिए सप्लाई किया जाएगा।

सोनभद्र में इस योजना पर सरकार 3212.18 करोड़ रुपये खर्च करेगी । मिर्जापुर में बांध पर एकत्र किए गए पानी को शुद्ध करके पीने योग्य बना कर सप्लाई किया जाएगा ।

इस योजना की लागत 2343.20 करोड़ रुपये तय की गई है । विभागीय अधिकारियों के मुताबिक दोनों जिलों की योजनाओं से कुल 41,414,38 परिवार लाभान्वित होंगे ।

योजना पर कुल 5555.38 करोड़ की लागत तय की गई है । जल शक्ति मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक अगले दो साल के भीतर योजना को पूरा कर गांवों में पानी की सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पेयजल योजना के शिलान्यास के बाद मिर्जापुर के टाडा फाल गो आश्रय स्थल में गोपाष्टमी के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इस दौरान सीएम योगी दीन दयाल उपाध्याय अन्त्योदय योजना के तहत स्कूल ड्रेस बनाने वाली महिलाओं को पारिश्रमिक का चेक भी सौंपेंगे।

सीएम रविवार की शाम को विंध्यांचल धाम में माता विंध्यवासिनी देवी के दर्शन और पूजन करेंगे।

इस दौरान मुख्यमंत्री कुछ योजनाओं और निर्माण कार्यो का निरीक्षण भी करेंगे ।

spot_img

Latest articles

कई देशों में ठप हुई YouTube सेवा, भारत-सहित अमेरिका और ब्रिटेन में यूजर्स परेशान

YouTube Services Have Been Disrupted : लोकप्रिय वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म YouTube की सेवाएं अचानक...

रांची में राहुल सिंह गैंग पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार

Rahul Singh Gang Five Criminals Arrested : राजधानी रांची में Police ने कुख्यात राहुल...

चाईबासा के कलाईया गांव में अंधविश्वास का कहर, मां और दो माह के शिशु को जिंदा जलाया

Mother and Two-Month-Old Baby Burnt Alive : चाईबासा स्थित पश्चिम सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी...

खबरें और भी हैं...