पंजाब की कुल 68.5 लाख महिलाएं ‘मावां धियां सत्कार योजना’ से जुड़ीं : मनीष सिसोदिया

मनीष सिसोदिया ने कहा कि ‘मावां धियां सत्कार योजना’ के तहत अब तक पंजाब की 68.5 लाख महिलाएं जुड़ चुकी हैं। सरकार ने महिलाओं के खातों में सम्मान-राशि भेजने का दावा किया।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चंडीगढ़ : दिल्ली के पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा है कि पंजाब की 35.5 लाख और महिलाओं के खातों में ‘मावां धियां सत्कार योजना’ की सम्मान-राशि पहुंच रही है। अब तक पंजाब की कुल 68.5 लाख महिलाएं इस योजना से जुड़ चुकी हैं।

उन्होंने कहा कि यह सिर्फ़ आर्थिक सहायता नहीं- पंजाब की माताओं-बहनों से किया गया वादा निभाने की एक और गवाही है।

आम आदमी पार्टी के लिए चुनावी वादे भाषणों में कहे गए शब्द नहीं, बल्कि जनता से बनाया गया पवित्र रिश्ता हैं- जिसे बाद में जुमला कहकर हम टालते नहीं। कार्यक्रम में पंजाब के सीएम भगवंत मान ने भी महिलाओं को शुभकामनाएं दीं और कहा कि सरकार अपना चुनावी वादा पूरा कर रही है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।