पुरी-आनंद विहार साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 6 मई से चलेगी

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Puri-Anand Vihar Weekly Special Train: ट्रेनों में अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने पुरी-आनंद विहार-पुरी साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन (Summer Special Train) चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन वाया मुरी होकर चलेगी। पुरी-आनंदविहार छह मई से 24 जून तक प्रत्येक सोमवार को पुरी से रवाना होगी।

यह ट्रेन पुरी से रात 11.45 बजे प्रस्थान करेगी और मंगलवार सुबह 9.55 बजे मुरी से रवाना होगी। Bokaro Steel होते हुए सुबह 9.50 बजे बुधवार को आनंदविहार पहुंचेगी। आनंदविहार से यह ट्रेन एक मई से 26 जून तक प्रत्येक बुधवार को रवाना होगी।

आनंदविहार से बुधवार 11.50 बजे रवाना होगी और गुरुवार रात 9.30 बजे पुरी पहुंचेगी। इसमें SLRD के दो, सामान्य श्रेणी के चार, द्वितीय श्रेणी स्लीपर के सात, AC Three Tier के छह व एसी टू टियर के दो कोच होंगे।

Share This Article