राहुल गांधी के काफिले की कुछ गाड़ियां आपस में टकराईं, कांग्रेस नेता सुरक्षित

राहुल गांधी के सुलतानपुर जाते समय पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर काफिले की कुछ गाड़ियां आपस में टकरा गईं। पुलिस के मुताबिक, हादसे में कोई घायल नहीं हुआ और राहुल गांधी सुरक्षित हैं।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लखनऊ: लखनऊ से सुलतानपुर जाते समय सोमवार को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियों की मामूली टक्कर हो गई। पुलिस ने बताया कि इस हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष सुरक्षित हैं।

सुलतानपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) विनीत जायसवाल ने बताया कि जब राहुल गांधी सुलतानपुर आ रहे थे तब उनके काफिले में पीछे अमेठी से आ रही कुछ गाड़ियां आपस में टकरा गई। एसपी ने बताया कि इस टक्कर में कुछ गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन कोई घायल नहीं हुआ है।

Share This Article