Latest NewsUncategorizedराहुल गांधी की शुरू हुई भारत जोड़ो न्याय यात्रा, यहां किया रोड...

राहुल गांधी की शुरू हुई भारत जोड़ो न्याय यात्रा, यहां किया रोड शो

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Rahul Gandhi Road show: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शनिवार को धौलपुर से फिर से शुरू हुई। पांच दिन के अंतराल के बाद भारत जोडो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyaya Yatra) में राहुल गांधी ने Road Show किया।

इसके बाद चंबल नदी तट पर यात्रा ने Madhya Pradesh के मुरैना जिले की सीमा में प्रवेश किया। इस दौरान सुरक्षा के कड़ प्रबंध किए गए थे।

Image

राहुल गांधी शनिवार दोपहर हेलीकाप्टर से धौलपुर की रिजर्व पुलिस लाइन में बनाए गए हेलीपेड पर उतरे। यहां पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तथा प्रदेश महामंत्री एवं राजाखेड़ा के विधायक रोहित बौहरा सहित अन्य ने उनकी आगवानी की।

पुलिस लाइन से राहुल गांधी का काफिला आगरा-मुंबई नेशनल हाइवे स्थित राजाखेडा बाईपास पंहुचा। यहां से कड़ी सुरक्षा में भारत जोड़ो न्याय यात्रा एक बार फिर से शुरू हुई। न्याय यात्रा में ही रोड शो में लाल रंग की खुली जीप में सवार कांग्रेस नेता राहुल के साथ में अन्य कांग्रेसी नेता सवार थे। इस दौरान न्याय यात्रा एवं राहुल गांधी के रोड शो का शहर में कई स्थानों पर कांग्रेस नेताओं ने स्वागत किया।

रोड शो के दौरान राहुल गांधी ने हाथ हिलाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं तथा आमजन का अभिनंदन किया। राहुल की यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सचिन पायलट, प्रदेश प्रभारी सुखजिन्दर सिंह रंधावा, सह प्रभारी अमृता धवन, प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित राजस्थान एवं मध्य प्रदेश के कई कांग्रेसी नेता तथा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Image

धौलपुर में रोड शो के दौरान राहुल गांधी एक नए अवतार में दिखे। रोड शो के दौरान राहुल गांधी ने बाकी कांग्रेस नेताओं के साथ में उनका इंतजार कर रहे नौ साल के नन्हे कान्हा शर्मा को ना केवल केवल जीप में बुलाया, बल्कि उसको दुलार भी किया। इस दौरान कान्हा से आत्मीय वार्तालाप करते हुए राहुल ने उसकी शिक्षा तथा परिवार के बारे में पूछा। इस मुलाकात के दौरान कान्हा शर्मा ने अपनी गुल्लक राहुल गांधी को भेंट की, तो बदले में राहुल गांधी ने कान्हा को चाकलेट भेंट की।

नन्हे कान्हा शर्मा के पिता एवं धौलपुर विधानसभा क्षेत्र के यूथ कांग्रेस अध्यक्ष श्याम सुन्दर शर्मा ने बताया कि राहुल गांधी के धौलपुर दौरे को देखते हुए कान्हा ने Rahul Gandhi से मिलने तथा गुल्लक में रखे अपनी बचत के पैसों को राहुल गांधी को भेंट करने की इच्छा जाहिर की थी। आज राहुल गांधी ने भी कान्हा को निराश नहीं किया और उसको दुलारते हुए उसकी भेंट स्वीकार की।

अशोक गहलोत ने कहा कि Rahul Gandhi की भारत जोडो न्याय यात्रा का पूरे देश में अच्छा मैसेज है। देश में चिंता और तनाव का माहौल है तथा लोकतंत्र खतरे में है। इसलिए राहुल गांधी वंचित एवं शोषितों को आर्थिक एवं सामाजिक न्याय दिलाने के लिए निकले हैं। हम सबको मिलकर राहुल एवं कांग्रेस के हाथ को मजबूत करना है।

देश में संवैधानिक संस्थाएं खतरे में : पायलट

Image

पूर्व उप मुख्यमंत्री Sachin Pilot ने कहा कि केंद्र की गलत नीतियों के कारण आज देश की संवैधानिक संस्थाएं खतरे में हैं। सरकार द्वारा संस्थाओं का गलत उपयोग किया जा रहा है। विपक्ष के विरुद्ध संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग से लोकतंत्र को खत्म किया जा रहा है। केंद्र सरकार के इस कृत्य से जनता में बहुत रोष है। आने वाले चुनाव में जनता वोटों के माध्यम से केंद्र सरकार को जबाब देगी

मणिपुर से मुंबई तक का सफर, न्याय दिलाने का संकल्प

Image

राहुल गांधी Manipur से मुंबई तक की यात्रा पर निकले हैं। कांग्रेस नेता रोहित बौहरा ने मीडिया को बताया कि इस दौरान राहुल गांधी देश के 15 राज्यों से होते हुए करीब 6700 किलोमीटर की यात्रा करेंगे। इस दौरान राहुल देश के शोषित एवं वंचित वर्ग को आर्थिक एवं सामाजिक न्याय दिलाने के लिए संदेश दे रहे हैं।

राजस्थान में 25 फरवरी को यात्रा पहुंचीं थी तथा बोथपुरा मोड पर सभा हुई थी। धौलपुर के राजाखेड़ा बाईपास से यह न्याय यात्रा आज दोपहर में शुरू हुई तथा करीब आधे घंटे में Agra Mumbai National Highway स्थित चंबल नदी सड़क पुल से मध्य प्रदेश के मुरैना जिले की सीमा में प्रवेश कर गई।

spot_img

Latest articles

कड़ाके की ठंड ने बढ़ाई सेहत की परेशानी, रांची के अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की भीड़

Severe Cold in Jharkhand: झारखंड में पड़ रही तेज ठंड का असर अब राजधानी...

रांची में सड़क सुरक्षा पर बड़ी बैठक, दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने की तैयारी

Big Meeting on Road Safety in Ranchi: सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती घटनाओं को रोकने...

पेसा नियमावली से गांवों को मिलेगी ताकत, शोषण पर लगेगी रोक : सुप्रियो भट्टाचार्य

Supriyo Bhattacharya Said: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य (Supriyo Bhattacharya) ने...

रूस से तेल खरीद पर अमेरिका की नजर, ट्रंप के बयान से भारत की राजनीति गरम

US eyes oil purchase from Russia : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump)...

खबरें और भी हैं...

रांची में सड़क सुरक्षा पर बड़ी बैठक, दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने की तैयारी

Big Meeting on Road Safety in Ranchi: सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती घटनाओं को रोकने...

पेसा नियमावली से गांवों को मिलेगी ताकत, शोषण पर लगेगी रोक : सुप्रियो भट्टाचार्य

Supriyo Bhattacharya Said: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य (Supriyo Bhattacharya) ने...