रांची सहित कई जिलों में सुबह से हो रही बारिश, बढ़ेगी ठंड

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड के विभिन्न जिलों में शनिवार की सुबह से ही बारिश हो रही है। राजधानी रांची सहित कई जिलों में आसमान में बादल छाए हुए हैं।

आसमान में छाए रहे काले बादल के कारण सूर्य देवता के दर्शन नहीं हुए। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि बंगाल कि खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र आंध्र प्रदेश के तट पर पहुंच गया है।

इसका असर अगले तीन दिनों तक झारखंड में भी देखने को मिलेगा। बारिश होने से संभावना जतायी जा रही है कि ठंड और अधिक बढ़ जायेगा।

रांची, खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, गुमला, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सिमडेगा में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की होने संभावना है। अभिषेक आनंद ने बताया कि बारिश के बाद 16 नवंबर से राज्य में ठंड बढ़ेगी।

बेमौसम की इस बारिश ने धान की तैयार फसल को बड़ा नुकसान हुआ है। कई खेतों में कटाई की फसल रखी हुई है जो पूरी तरह से जलमग्न हो गई है।

किसानों को जहां अपनी फसलों को लेकर चिंता हो रही है वहां मौसम की उठा पटक ने किसानों की नींद उड़ा दी है। मौसम में आ रहे बदलाव के चलते सब्जी की फसल की औसत पैदावार प्रभावित हुए बिना नहीं रह सकेगी।

Share This Article