BREAKING: ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी तृषा सिंह का निधन, विधायक राजेश कच्छप ने जताया शोक

ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पुत्री तृषा सिंह के सड़क हादसे में निधन पर विधायक राजेश कच्छप ने गहरा शोक जताते हुए परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री  दीपिका पांडेय सिंह की सुपुत्री तृषा सिंह के जमशेदपुर में हुए सड़क हादसे में असामयिक निधन पर खिजरी विधानसभा के विधायक एवं कांग्रेस विधायक दल के सह उपनेता राजेश कच्छप ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि तृषा सिंह के असामयिक निधन की खबर अत्यंत हृदयविदारक एवं स्तब्ध करने वाली है। उन्होंने शोकाकुल माता-पिता एवं समस्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना एवं आत्मीय शोक प्रकट किया। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।