रजरप्पा मंदिर में बढ़े जलस्तर पर DC और SP का निरीक्षण, सुरक्षा के लिए दिए कड़े निर्देश

News Aroma
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Water level rises in Rajrappa temple: रामगढ़ जिले के रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिका मंदिर में शनिवार को भारी बारिश और दामोदर व भैरवी नदियों के संगम पर बढ़े जलस्तर को लेकर जिला प्रशासन सतर्क हो गया। उपायुक्त (DC) फैज अक अहमद मुमताज और पुलिस अधीक्षक (SP) अजय कुमार ने मंदिर परिसर का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

DC और SP ने दामोदर और भैरवी नदियों के संगम पर जलस्तर की स्थिति का मुआयना किया। उन्होंने चितरपुर अंचल अधिकारी और रजरप्पा थाना प्रभारी को श्रद्धालुओं को नदी किनारे जाने से रोकने के सख्त निर्देश दिए।

सुरक्षा के दृष्टिकोण से कई आवश्यक कदम उठाने को कहा गया, जिसमें नदी के आसपास बैरिकेडिंग और पुलिस की तैनाती शामिल है। DC ने मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्यों से भी चर्चा की और बढ़े जलस्तर को देखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी।

Share This Article