हेमंत सोरेन से मिले राज्यसभा सांसद खीरू महतो

इस दौरान महतो ने सोरेन को पुष्पगुच्छ प्रदान कर उनका अभिवादन किया

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड मंत्रालय में जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरू महतो (Kheeru Mahto) ने गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) से मुलाक़ात की।

इस दौरान महतो ने सोरेन को पुष्पगुच्छ प्रदान कर उनका अभिवादन किया। प्रदेश प्रवक्ता सागर कुमार (Sagar Kumar) ने बताया कि मुख्यमंत्री से जदयू नेताओं की यह शिष्टाचार मुलाक़ात थी।

जनहित के विषयों को लेकर लम्बी चर्चा हुई

मुलाक़ात बेहद सार्थक रही। मुख्यमंत्री से प्रदेश के विकास और जनहित के विषयों को लेकर लम्बी चर्चा हुई। पलायन, विस्थापन और सीएनटी चर्चा (CNT discussion) का केन्द्र रहा।

TAGGED:
Share This Article