राकेश टिकैत यवतमाल में 20 को संबोधित करेंगे किसान महापंचायत

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नागपुर: किसान नेता राकेश टिकैत महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में 20 फरवरी को किसान महापंचायत को संबोधित करेंगे।

केन्द्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली से लगी सीमाओं पर 40 किसान संगठनों के विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने यह जानकारी दी।

 एसकेएम के महाराष्ट्र के समन्वयक संदीप गिड्डे ने बताया कि टिकैत, युदवीर सिंह और एसकेएम के कई अन्य नेता 20 फरवरी को यवतमाल शहर के आजाद मैदान में आयोजित होने वाली किसान महापंचायत को संबोधित करेंगे।

टिकैत महाराष्ट्र में किसान महापंचायत की शुरुआत यवतमाल से करना चाहते हैं, जहां कई किसानों ने आत्महत्या की है।

किसान महापंचायत में विदर्भ और महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों से भी किसानों के आने की संभावना है।

महापंचायत के आयोजन के लिए प्रशासन से अनुमति मांगी गई है।

यवतमाल के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आयोजकों ने कार्यक्रम के लिए इजाजत मांगी है।

Share This Article