
रमन कांत मुंजाल फाउंडेशन ने हीरो फिनकॉर्प के सहयोग से रमन कांत मुंजाल स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस स्कॉलरशिप का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन मेधावी छात्रों को फाइनेंस और मैनेजमेंट की उच्च शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना है। इससे छात्रों को अपनी पढ़ाई बिना आर्थिक बाधा के जारी रखने में मदद मिलेगी।
कौन कर सकता है आवेदन?
इस स्कॉलरशिप के लिए BBA, BFIA, B.Com, BMS, IPM, BA Economics, BVS और अन्य फाइनेंस से जुड़े डिग्री कोर्स के प्रथम वर्ष में नामांकित छात्र आवेदन कर सकते हैं। आवेदक के 10वीं और 12वीं में न्यूनतम 80% अंक (दिव्यांग छात्रों के लिए 70%) होने चाहिए। माता-पिता की वार्षिक आय ₹6 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए। छोटे शहरों के छात्र, किसानों, घरेलू कामगारों और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को चयन में प्राथमिकता दी जाएगी।
इतनी मिलेगी स्कॉलरशिप, जानें अंतिम तिथि
चयनित छात्रों को तीन वर्षीय डिग्री प्रोग्राम के दौरान ₹40,000 से ₹5.50 लाख प्रतिवर्ष तक की स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी। इच्छुक छात्र 31 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले आधिकारिक दिशा-निर्देश और पात्रता की शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ना आवश्यक है।

