रामगढ़ में ACB की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते कर्मचारी समेत प्रोबेशन ऑफिसर गिरफ्तार

ACB Jharkhand : भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने रामगढ़ जिला प्रोबेशन कार्यालय में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक प्रोबेशन ऑफिसर और कार्यालय कर्मी को गिरफ्तार किया है। दोनों पर सरकारी अनुदान से संबंधित प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के एवज में रिश्वत मांगने और लेने का आरोप है। एसीबी की इस कार्रवाई से सरकारी कार्यालयों में हड़कंप मच गया है। एसीबी द्वारा जारी जानकारी के अनुसार रजरप्पा थाना क्षेत्र के बड़की पोना निवासी त्रिदेव कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया था कि उनके परिवार को सरकार की ओर से अनुदान राशि प्राप्त होनी है और राशि में बढ़ोतरी के लिए जिला प्रोबेशन कार्यालय में आवेदन प्रक्रिया चल रही थी। आरोप है कि आवेदन के सत्यापन प्रतिवेदन को आगे बढ़ाने के बदले कार्यालय में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर सुजीत पासवान ने 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी हजारीबाग इकाई ने मामले की गोपनीय जांच शुरू की। तकनीकी सत्यापन और अन्य साक्ष्यों के आधार पर शिकायत को प्रथम दृष्टया सही पाया गया। जांच में यह भी सामने आया कि जिला प्रोबेशन ऑफिसर सिमरन कुमारी ने कथित रूप से रिश्वत की मांग की थी और कर्मचारी को राशि प्राप्त करने का निर्देश दिया था। जांच रिपोर्ट के आधार पर एसीबी थाना हजारीबाग में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। इसके बाद एसीबी ने विशेष ट्रैप टीम का गठन कर कार्रवाई की योजना बनाई।

Razi Ahmad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

ACB Jharkhand : भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने रामगढ़ जिला प्रोबेशन कार्यालय में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक प्रोबेशन ऑफिसर और कार्यालय कर्मी को गिरफ्तार किया है। दोनों पर सरकारी अनुदान से संबंधित प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के एवज में रिश्वत मांगने और लेने का आरोप है। एसीबी की इस कार्रवाई से सरकारी कार्यालयों में हड़कंप मच गया है।

एसीबी द्वारा जारी जानकारी के अनुसार रजरप्पा थाना क्षेत्र के बड़की पोना निवासी त्रिदेव कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया था कि उनके परिवार को सरकार की ओर से अनुदान राशि प्राप्त होनी है और राशि में बढ़ोतरी के लिए जिला प्रोबेशन कार्यालय में आवेदन प्रक्रिया चल रही थी। आरोप है कि आवेदन के सत्यापन प्रतिवेदन को आगे बढ़ाने के बदले कार्यालय में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर सुजीत पासवान ने 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी।

शिकायत मिलने के बाद एसीबी हजारीबाग इकाई ने मामले की गोपनीय जांच शुरू की। तकनीकी सत्यापन और अन्य साक्ष्यों के आधार पर शिकायत को प्रथम दृष्टया सही पाया गया। जांच में यह भी सामने आया कि जिला प्रोबेशन ऑफिसर सिमरन कुमारी ने कथित रूप से रिश्वत की मांग की थी और कर्मचारी को राशि प्राप्त करने का निर्देश दिया था।

जांच रिपोर्ट के आधार पर एसीबी थाना हजारीबाग में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। इसके बाद एसीबी ने विशेष ट्रैप टीम का गठन कर कार्रवाई की योजना बनाई। मंगलवार को दंडाधिकारी और स्वतंत्र सरकारी गवाहों की मौजूदगी में जाल बिछाया गया।

कार्रवाई के दौरान कंप्यूटर ऑपरेटर सुजीत पासवान को शिकायतकर्ता से 5 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। एसीबी के अनुसार यह राशि प्रोबेशन ऑफिसर के निर्देश पर ली जा रही थी। कर्मचारी की गिरफ्तारी के तुरंत बाद टीम ने जिला प्रोबेशन ऑफिसर सिमरन कुमारी को भी हिरासत में ले लिया।

दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। एसीबी अधिकारियों ने कहा कि सरकारी योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों में भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रिश्वतखोरी और पद के दुरुपयोग से जुड़े मामलों में सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

इस कार्रवाई को सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।