रामगढ़ DC ने पतरातु लेक रिजॉर्ट का किया निरीक्षण

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रामगढ़: कोरोना संक्रमण के मद्देनजर शुक्रवार को उपायुक्त माधवी मिश्रा ने उप विकास आयुक्त नागेंद्र कुमार सिन्हा के साथ पतरातु लेक रिजॉर्ट का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने रिजॉर्ट में करोना से बचाव हेतु जारी प्रोटोकॉल के अनुपालन का जायजा लिया।

मौके पर उपायुक्त ने पतरातु लेक रिजॉर्ट के प्रबंधक को बिना मास्क लगाए आने वाले किसी भी पर्यटक को रिजॉर्ट के अंदर ना जाने देने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

वहीं उन्होंने रिजॉर्ट में सामाजिक दूरी के अनुपालन की भी पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

निरक्षण के दौरान उपायुक्त ने पतरातु लेक रिजॉर्ट के प्रवेश द्वार के समीप पोस्टर तथा बैनर के माध्यम से लोगों को कोरोना से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करने का निर्देश दिया।

वहीं उन्होंने पर्यटकों को कोरोना टीकाकरण एवं नियमित रूप से अपना कोरोना जांच कराने हेतु ध्वनि विस्तारक यंत्र सहित अन्य माध्यमों का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कहा कि नए वर्ष के पहले दिन बड़ी संख्या में पर्यटकों के पतरातु लेक रिजॉर्ट में आने की संभावना है।

देखते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी देवदत्त पाठक को नियमित रूप से वहां कोरोना टीकाकरण एवं जांच शिविर का आयोजन करने का निर्देश दिया।

Share This Article