रिम्स में COVID पॉजिटिव के 28 मरीज का चल रहा इलाज

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राजधानी रांची स्थित रिम्स अस्पताल में कोविड पॉजिटिव के मरीजों की संख्या जस की तस बनी हुई है। साथ ही दो मरीज की मौत हुई है।

रांची सहित पूरे राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। बुधवार को रिम्स में कोविड पॉजिटिव के 28 मरीज थे।

गुरुवार को भी यही संख्या रही। रिम्स के प्रवक्ता डॉ डीके सिन्हा ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि रिम्स में 28 कोविड पॉजिटिव के मरीजों का इलाज चल रहा है। इन मरीजों का इलाज डेंगू वार्ड, पीडियाट्रिक वार्ड, सर्जरी, न्यू ट्रामा सेंटर सहित अन्य जगहों पर चल रहा है।

उन्होंने बताया कि रिम्स में गुरुवार को कोविड पॉजिटिव के दो मरीज की मौत हुई है। कोविड से मरने वाले मरीजों में 67 वर्षीय सत्यनारायण उरांव और 44 वर्षीय जोहनवा देवी शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि रिम्स में ब्लैक फंगस और पोस्ट कोविड का एक भी मरीज भर्ती नहीं है।

Share This Article