निर्माणाधीन मकान का ताला तोड़कर चोरों ने नकद सहित सामान को किया पार, फिर…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Under Construction House Theft : 28 मार्च की सुबह राजधानी रांची (Ranchi) के एयरपोर्ट (Airport) थाना क्षेत्र के हेथु पुल के समीप चोरों ने एक निर्माणाधीन मकान का ताला तोड़ दिया।

इसके बाद ₹10000 नकद और सामान पार कर दिया। पुलिसकर्मी विनोद कुमार सिंह ने एयरपोर्ट थाने में इस संबंध में FIR दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

विनोद ने FIR में कहा है कि वह 28 मार्च की सुबह अपने निर्माणाधीन मकान में गए थे।

देखा कि सभी दरवाजा का ताला टूटा हुआ था। मकान के भीतर सामान बिखरा पड़ा था।

10 हजार नकदी के अलावा जरूरी दस्तावेज (Documents) और घरेलू सामान गायब थे। इसके बाद पुलिस में प्राथमिक की दर्ज कराई।

TAGGED:
Share This Article