बदमाशों ने घर में घुसकर ट्रैफिक पुलिस में तैनात अनिता कुमारी को पीटा, फिर…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Traffic Police Harmed : झारखंड की राजधानी रांची (Ranchi) में बदमाशों का हौसला ऐसा कि रांची ट्रैफिक पुलिस (Ranchi Traffic Police) में तैनात अनिता कुमारी को उनके घर में घुसकर पीट दिया। वह जख्मी हो गई हैं।

इस संबंध में उन्होंने सदर थाने में करमचंद गांधी के खिलाफ FIR दर्ज कराई है।

हरवे हथियार से लैस बदमाशों ने किया हमला

FIR में अनिता ने बताया है कि वह बूटी मोड़ आर्मी गेट (Booty More Army Gate) के पास रहती है।

25 मार्च की शाम वह घर पर अकेली थीं। इसी दौरान आरोपी करमचंद अपने कुछ साथियों के साथ घर में घुस आया।

हरवे हथियार के लैस बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे उनके पति को भी बदमाशों ने मारपीट कर जख्मी कर दिया।

आरोपियों ने उनके गले से सोने की चेन छीन ली। हत्या की भी धमकी दी।

Share This Article