अनगड़ा में छोटे भाई को बचाने कुएं में कूदा बड़ा भाई, दोनों की डूबने से मौत

रांची के अनगड़ा क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हुआ, कुएं में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। एक-दूसरे को बचाने के प्रयास में दोनों की जान चली गई।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची जिले के अनगड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत चन्द्राटोली गांव में सोमवार को दर्दनाक हादसा हुआ। एक-दूसरे को बचाने के प्रयास में दो सगे भाइयों की कुएं में डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान सुखराम मुंडा (42) और विनोद मुंडा (35) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सुबह करीब छह बजे छोटा भाई विनोद मुंडा खेत से लौटने के बाद सिंचाई कुएं से पानी निकालने गया था। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह गहरे कुएं में गिर गया। विनोद मिर्गी की बीमारी से पीड़ित था। भाई को डूबता देख बड़ा भाई सुखराम मुंडा बिना सोचे-समझे उसे बचाने के लिए कुएं में कूद गया। सुखराम ने विनोद को पानी की सतह तक खींच भी लिया, लेकिन कुएं में पानी अधिक होने और बाहर निकलने का कोई सहारा न होने के कारण दोनों की मौत हो गई।

ग्रामीणों के मुताबिक, मनरेगा के तहत बने इस 30 फीट गहरे कुएं में करीब 23 फीट पानी था और इस पर सुरक्षा मुंडेर नहीं बनी थी। घटना की सूचना मिलते ही अनगड़ा थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से दोनों शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा। इस घटना से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।