झरियो देवी को देखने अस्पताल पहुंचे अर्जुन मुंडा

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा सिमडेगा में मॉब लिंचिंग की शिकार झरियो देवी को देखने शुक्रवार को देवकमल अस्पताल गए।

मुंडा ने डॉ अनंत सिन्हा से उनका बेहतर इलाज करने का आग्रह किया। मुंडा ने झरियो देवी के पुत्र वीरेंद्र से घटना के बारे में जानकारी ली।

मुंडा ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मैं एक बार फिर यह दोहरा रहा हूं कि इस तरह के जघन्य अपराध तब घटित होते हैं, जब प्रशासन निष्क्रिय रहता है। पुलिस प्रशासन दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करे।

उल्लेखनीय है कि कुड़पानी, डीपाटोली गांव में 13 जनवरी को 60 वर्षीय झरियो देवी पर डायन बिसाही होने का आरोप लगाकर उन्हें आग में झोंक दिया गया था।

उनकी हालत गंभीर है और रांची के देवकमल अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Share This Article