रांची में ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi Brown Sugar Smugglers: राजधानी की सुखदेवनगर थाना पुलिस ने ब्राउन शुगर (Brown Sugar) की खरीद-बिक्री करने के मामले में तीन कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। इनमें मुकेश राय, मुकेश तिर्की और रंजन कुमार सिंह शामिल हैं।

इनके पास से इनके पास से पुलिस ने 1.56 ग्राम Brown Sugar, दो मोबाईल फोन, एक होंडा साइन बाइक और 20 हजार 500 रुपये नकद बरामद किये गये हैं।

सिटी SP राजकुमार मेहता ने शनिवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि सुखदेवनगर थाना (Sukhdevnagar Police Station) क्षेत्र के विद्यानगर बड़ा पुल के पास कुछ लोगों के जरिये प्रतिबंधित नशीला पदार्थ (Alcoholic Substance) का अवैध रूप से खरीद-बिक्री किया जा रहा है।

सूचना के बाद कोतवाली DSP प्रकाश सोय के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए तीनों युवकों को पकड़ा। गिरफ्तार तस्करों का पूर्व का भी आपराधिक इतिहास रहा है। तीनों के खिलाफ पूर्व में भी नशा के कारोबार को लेकर मामला दर्ज है।

Share This Article