झारखंड में वज्रपात और ओलावृष्टि की संभावना, माैसम लेगा करवट

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड का माैसम एक बार फिर से करवट लेने वाला है। इसके कारण रांची समूचे झारखंड में पड़ रही ठंड से लोगों को राहत मिलेगी।

झारखंड में बादल छाने के साथ बारिश के भी आसार जताए गए है।

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने शुक्रवार को बताया कि मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के कारण होगा। पूर्वानुमान के अनुसार, 22 जनवरी से रांची सहित झारखंड में आंशिक बादल छाए रहेंगे।

शुक्रवार सुबह से कोहरे के बाद दिन में धूप खिलेगी। 21 से 24 जनवरी तक रांची का अधिकतम तापमान 23 से 20 और न्यूनतम 10 से 14 डिग्री रहेगा। 25 जनवरी से आसमान साफ होगा।

वज्रपात और ओलावृष्टि की संभावना

अभिषेक आनंद ने बताया कि रांची सहित झारखंड के उत्तरी हिस्से में बारिश हाेने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि इस दौरान ओलावृष्टि और वज्रपात भी हो सकती है। इस वजह से दिन के तापमान में थाेड़ी गिरावट आएगी, लेकिन रात का तापमान बढ़ेगा।

तापमान में धीरे-धीरे होगी बढ़ोत्तरी

माैसम केंद्र के अनुसार अगले तीन से चार दिनाें में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे दाे से चार डिग्री की वृद्धि हाेगी। 22 से 24 जनवरी तक उत्तरी, दक्षिणी और मध्य हिस्से में बारिश हाेगी।

Share This Article