CM हेमंत सोरेन ने किया हरीमती दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, मत्था टेक कर…

उन्होंने मां दुर्गा की प्रतिमा के सामने मत्था टेक कर राज्य की उन्नति सुख समृद्धि और शांति के लिए प्रार्थना की और आशीर्वाद मांगा

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : शुक्रवार को शारदीय नवरात्र के छठे दिन शाम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने लालपुर स्थित हरिमती दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन किया।

उन्होंने मां दुर्गा की प्रतिमा के सामने मत्था टेक कर राज्य की उन्नति सुख समृद्धि और शांति के लिए प्रार्थना की और आशीर्वाद मांगा। मौके पर JMM के महासचिव और प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य (Supriyo Bhattacharya) समेत कई लोग मौजूद थे।

यहां भी पहुंचे हेमंत सोरेन

इसके बाद मुख्यमंत्री दीपाटोली स्थित बांधगाड़ी दुर्गा पूजा समिति (Bandhgaadi Durga Puja Committee) के पूजा पंडाल का का भी अनावरण किया। देवी दुर्गा के दरबार में शीश नवाया। राज्य की उन्नति, सुख- समृद्धि और शांति की कामना की।

Share This Article