रांची में कोरोना से दो डॉक्टरों की मौत

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के प्रख्यात आरके फिजियोथेरेपी के डायरेक्टर डॉ रजनीश कुमार की शनिवार को कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो गई।

कोरोना संक्रमण के बाद पिछले कुछ दिनों से वह रांची के सृष्टि अस्पताल में भर्ती थे।

जबकि कोडरमा आईएमए के अध्यक्ष डॉ संजीव झा की भी मौत कोरोना के कारण हो गई।

संजीव झा पहले रिम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती थे। हालत में सुधार नहीं होता देख उनके स्वजनों ने उन्हें रांची के राम प्यारी हॉस्पिटल में भर्ती किया था।

जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। दोनों डॉक्टरों के निधन पर कई डॉक्टरों ने शोक व्यक्त किया है।

Share This Article