Covid Update : झारखंड में अबतक 19232045 सैम्पल की हुई जांच

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखण्ड कोविड-19 महामारी की तीसरी लहर का सामना कर रहा है।

स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा कोविड-19 वायरस के प्रसार को रोकने, उससे बचाव करने तथा वायरस की रोकथाम के लिए विविध स्तर पर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 20 जनवरी को राज्य में कुल 65408 सैम्पल की जांच की गई, जिसमें 62791 मामले निगेटिव पाए गए तथा 2617 मामले पॉजिटिव पाए गए। 20 जनवरी को 3769 व्यक्ति कोविड-19 से ठीक हुए।

कोविड-19 से राज्य में 20 जनवरी को 12 व्यक्तियों की मृत्यु हुई तथा वर्तमान में कुल 27422 सक्रिय मामले हैं। राज्य में अबतक कुल 19232045 सैम्पल की जांच की गई है।

विभाग के अनुसार राज्य की कोविड-19 रिकवरी दर 92.09 प्रतिशत है तथा मृत्यु दर 1.27 प्रतिशत है।

राज्य में कुल 27422 सक्रिय मामलों में से 25274 मामले एसिम्टोमेटिक तथा 2148 मामले सिम्टोमेटिक श्रेणी के हैं।

राज्य में 20 जनवरी को पॉजिटिविटी दर 4.0 प्रतिशत पायी गयी। राज्य में अब तक कुल 415388 पॉजिटिव कोविड-19 मामलों की पहचान हुई है तथा अब तक कुल 5235 लोगों की कोविड-19 से मृत्यु हुई है।

20 जनवरी को वैक्सीन की 122388 डोज लगाई गयी, जिसमें से 84566 लोगों को पहली डोज एवं 37822 लोगों को दूसरी डोज दी गई।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 20 जनवरी तक कुल 20734002 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई है।

राज्य में अब तक कुल 12468554 लोगों को वैक्सीन का दूसरा डोज भी दिया जा चुका है। राज्य में कोविशील्ड की कुल 1980550 डोज उपलब्ध है। इसी प्रकार कोवैक्सीन की कुल 1224830 डोज उपलब्ध है।

Share This Article