रांची में रेलवे ट्रैक के पास मिली युवक और युवती की डेड बॉडी, पति-पत्नी के रूप में हुई पहचान

दोनों की पहचान गुरुवार को हुई, दोनों पति-पत्नी थे, दोनों की पहचान सुरेश महली और उसकी पत्नी काजल के रूप में हुई

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: बुधवार को अरगोड़ा स्टेशन (Argora Station) से सटे रेलवे ट्रैक के पास से बुधवार को युवक और युवती की डेड बॉडी (Dead body of young man and woman) मिली थी। दोनों की मौत ट्रेन से कटने से हुई थी।

दोनों की पहचान गुरुवार को हुई। दोनों पति-पत्नी थे। दोनों की पहचान सुरेश महली और उसकी पत्नी काजल के रूप में हुई। दोनों लोहरदगा के रहने वाले थे। डेड बॉडी को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया।

रिम्स पहुंचे परिजन

दोनों की पहचान होने के बाद लोहरदगा से परिजन रिम्स पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिये जाएंगे।

जानकारी के अनुसार, दोनों ने पारिवारिक समस्या के कारण आत्महत्या (Suicide) कर ली। पुलिस परिजनों से यह जानने की कोशिश कर रही है कि लोहरदगा से रांची में आकर दोनों ने आत्महत्या क्यों कर ली।

Share This Article