रांची–दिल्ली यात्रा और मुश्किल, इंडिगो उड़ानें रद्द… रेल से भी सफर सपना!

News Update
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Indigo Flights Canceled: रांची से दिल्ली जाने वाली इंडिगो (Indigo) की फ्लाइट्स लगातार रद्द की जा रही हैं। इससे यात्रियों की परेशानी बढ़ती जा रही है।

लोग मजबूरी में ट्रेन से जाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन समस्या यह है कि रांची–दिल्ली रूट (Ranchi-Delhi Route) की लगभग सभी ट्रेनों में सीटें पहले से ही भर चुकी हैं। ऐसे में यात्रियों का सफर और भी कठिन हो गया है।

रांची को राहत नहीं, रेलवे ने उल्टा ट्रेन ही बंद कर दी

https://www.newsaroma.com/ranchi-delhi-journey-becomes-more-difficult-indigo-flights-cancelled-even-travelling-by-train-is-a-dream/

इस मुश्किल समय में राहत देने के बजाय रेलवे ने झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस (12873/74) को दो महीने के लिए बंद करने का फैसला कर लिया है। इस ट्रेन को रद्द करने से लोगों की दिक्कत और बढ़ गई है।

आश्चर्य की बात यह है कि दूसरे रूटों पर स्पेशल ट्रेनें (Special Trains) चलाई जा रही हैं, लेकिन रांची और आसपास के जिलों के यात्रियों को नजरअंदाज किया जा रहा है।

यात्रियों का कहना है कि सिर्फ टिकट का पैसा वापस कर देना काफी नहीं है। रेलवे को उनकी जरूरत समझनी चाहिए। लोग सवाल कर रहे हैं कि रांची से दिल्ली जाने वाले यात्रियों की परेशानी क्यों नहीं देखी जा रही? जब फ्लाइट्स बंद हैं और ट्रेनों में सीट नहीं है, तब दूसरी व्यवस्था क्यों नहीं की जा रही?

यात्रियों की मांग है कि झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस (Jharkhand Golden Jayanti Express) को तुरंत शुरू किया जाए।

साथ ही रांची से दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु के लिए अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएं, ताकि यात्रियों को राहत मिल सके और सफर आसान हो।

Share This Article