Latest Newsझारखंडझारखंड के स्वास्थ्य केंद्रों को मिलेगा नया रूप, 354 करोड़ रुपए की...

झारखंड के स्वास्थ्य केंद्रों को मिलेगा नया रूप, 354 करोड़ रुपए की मंजूरी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Jharkhand’s Health Centres to Get a Facelift : केंद्र सरकार ने झारखंड के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए बड़ी मदद दी है। स्वास्थ्य सुविधाओं को सुधारने और अपने स्थायी भवन बनाने के लिए 15वें वित्त आयोग (Finance Commission) की सिफारिश पर राज्य को 354.01 करोड़ रुपए की स्वीकृति मिली है।

इस राशि से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC), सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) और ब्लॉक प्राथमिक स्वास्थ्य इकाइयों (BPHU) के नए भवन तैयार किए जाएंगे। अब मरीजों को बेहतर इलाज के साथ साफ–सुथरा और सुरक्षित माहौल मिल सकेगा।

किस जिले को कितनी राशि मिली

झारखंड के कई जिलों को भवन निर्माण के लिए फंड मिला है। धनबाद को सबसे ज्यादा 68.53 करोड़ रुपए मिले हैं।

इसके बाद गिरिडीह को 53.45 करोड़, गुमला को 26.36 करोड़, पूर्वी सिंहभूम को 23.09 करोड़ और रांची को 21.59 करोड़ रुपए मिले हैं। हजारीबाग को 15.30 करोड़, दुमका को 13.17 करोड़, साहेबगंज को 13.64 करोड़ और पश्चिमी सिंहभूम को 12.87 करोड़ रुपए मिले हैं।

पलामू को 11.44 करोड़, रामगढ़ को 10.86 करोड़, देवघर को 10.31 करोड़, चतरा को 10.25 करोड़, लातेहार को 10.57 करोड़ और जामताड़ा को 9.05 करोड़ रुपए मिले हैं।

कोडरमा को 7.30 करोड़, लोहरदगा को 7.69 करोड़, गोड्डा और गढ़वा को 7.77 करोड़–7.77 करोड़, खूंटी को 4.79 करोड़, सरायकेला को 2.77 करोड़, और बोकारो को 1.05 करोड़ रुपए मिले हैं।

spot_img

Latest articles

बिहार कांग्रेस को लेकर बड़ी हलचल, सभी विधायक और MLC दिल्ली तलब

Big stir in Bihar Congress : बिहार कांग्रेस की राजनीति में एक बार फिर...

तमिलनाडु विधानसभा में टकराव, राज्यपाल आर.एन. रवि ने सदन से किया वॉकआउट

Clashes erupt in Tamil Nadu Assembly : मंगलवार को तमिलनाडु विधानसभा में उस समय...

अर्बन नक्सलवाद देश के लिए बड़ी चुनौती, PM मोदी

Urban Naxalism is a Big Challenge : नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में...

खबरें और भी हैं...