रांची में डेंगू बरपा रहा कहर!, 30 लोगों में डेंगू की पुष्टि

आज राज्यभर में डेंगू के 221 संदिग्ध मरीज मिले हैं, जिसमें से 218 लोगों ने जांच कराई है, बता दें कि 30 में डेंगू की पुष्टि हुई है

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखण्ड में डेंगू के मरीजों की वृद्धि (Increase In Dengue Patients) तेज़ी से हो रही है। जिसपर काबू पाने के लिए सरकार कई हथकंडे अपना रही है।

लेकिन विफल साबित हो रही है। आज राज्यभर में डेंगू के 221 संदिग्ध मरीज मिले हैं। जिसमें से 218 लोगों ने जांच कराई है। बता दें कि 30 में डेंगू की पुष्टि (Dengue Confirmed) हुई है।

डेंगू के मरीजों की बढ़ती संख्या

झारखंड के पूर्वी सिंहभूम में सबसे अधिक डेंगू के 120 संदिग्ध मरीज पाए गये हैं। जिनमें से 23 में डेंगू की पुष्टि हुई है। वहीं, राजधानी रांची में डेंगू के 12 संदिग्ध मरीज मिले हैं।

जिनमें से 3 में डेंगू की पुष्टि हुई है। वहीं हजारीबाग, धनबाद, दुमका, कोडरमा, रामगढ़ और पश्चिम सिंहभूम में भी डेंगू के संदिग्ध मरीज (Suspected Patient) मिले हैं।

Share This Article