रांची धुर्वा पुलिस ने केनरा बैंक से14.33 लाख निकालने के मामले में तीन को किया गिरफ्तार

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के धुर्वा थाना पुलिस ने जेएन कॉलेज के चेक का क्लोन तैयार कर अवैध रूप से केनरा बैंक 14 लाख 33 हजार रुपए की निकासी मामले में तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपितों में दावले उरांव, संतोष रजक और राजेश ठाकुर है। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि अनुसंधान के क्रम में मालूम चला कि इस कांड के रुपये को संतोष रजक के खाते में पांच लाख 95 हजार और दावले उरांव के खाता में साढ़े चार लाख रुपया ट्रांसफर किया गया है।

इस मामले में रुपए का हस्तांतरण राजेश ठाकुर और मुख्य सरगना अभिमन्यु महतो उर्फ छोटू के सहयोग से किया गया है।

मामले का मुख्य सरगना अभिमन्यु महतो उर्फ छोटू फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। यह मामला 26 मई 2018 का है।

Share This Article