धुर्वा में बाइक चोर गिरोह का खुलासा, 10 मोटरसाइकिल बरामद

रांची के धुर्वा में वाहन चेकिंग के दौरान बाइक चोर गिरोह का खुलासा, पुलिस ने कई आरोपियों को पकड़ा और उनकी निशानदेही पर चोरी की 10 मोटरसाइकिलें बरामद कीं।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : धुर्वा थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बाइक चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में कई आरोपियों को पकड़ा है और उनकी निशानदेही पर 10 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। पुलिस के अनुसार, मंगलवार को सिठियो-धुर्वा मार्ग स्थित स्वर्णरेखा नदी पुल के पास दोपहर करीब 2:30 बजे वाहन चेकिंग चल रही थी। इसी दौरान दो बाइक पर सवार तीन लोग पुलिस चेकिंग देखकर बाइक मोड़कर सिठियो की ओर भागने की कोशिश करने लगे। सशस्त्र बल की मदद से तीनों को पकड़ लिया गया। पूछताछ और वाहनों के रजिस्ट्रेशन नंबर की जांच में बाइक के चोरी की होने की जानकारी सामने आई। पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में मोटरसाइकिल चोरी के गिरोह का खुलासा हुआ। आरोप है कि गिरोह के सदस्य अलग-अलग साप्ताहिक बाजारों से बाइक चोरी करते थे और नंबर प्लेट बदलकर ग्रामीण इलाकों में बेच देते थे।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर आठ चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ दो अन्य बाइक भी बरामद की हैं। साथ ही चोरी के वाहनों की खरीद-बिक्री से जुड़े पांच अन्य आरोपियों को भी पकड़ा गया है। पुलिस का दावा है कि इस कार्रवाई से रांची और आसपास के सीमावर्ती जिलों में दर्ज कई मोटरसाइकिल चोरी के मामलों का खुलासा हुआ है। मामले में धुर्वा थाना में केस दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
बरामद वाहनों में शामिल
– SP Shine
– TVS Apache
– Hero Honda Deluxe
– Honda Shine
– Super Splendor
– Passion Pro
– Yamaha R15 समेत कुल 10 मोटरसाइकिल

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।