रांची जिला बार एसोसिएशन चुनाव में 1863 वकीलों ने की वोटिंग, कल होगी काउंटिंग

रांची जिला बार एसोसिएशन (RDBA) चुनाव में 1863 अधिवक्ताओं ने मतदान किया है। चुनाव पदाधिकारी अजय कुमार तिवारी ने शनिवार को बताया कि चुनाव सुबह 10.30 से पांच बजे तक चला।

News Aroma
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi District Bar Association Election: रांची जिला बार एसोसिएशन (RDBA) चुनाव में 1863 अधिवक्ताओं ने मतदान किया है।

चुनाव पदाधिकारी अजय कुमार तिवारी ने शनिवार को बताया कि चुनाव सुबह 10.30 से पांच बजे तक चला।

चुनाव में कुल 2163 मतदाता को वोट देना था। लेकिन सिर्फ 1863 सदस्यों ने मतदान किया।

41 उम्मीदवार चुनाव मैंदान में

चुनाव में सात पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्य के नौ सीटों के लिए 41 उम्मीदवार चुनाव मैंदान में है। तिवारी ने बताया कि चुनाव के लिए दो पोलिंग बूथ पर 70 काउंटर बनाये गये थे। दोनों बूथों पर 35-35 काउंटर बनाये गये थे।

अल्फा वेटिकल सिस्टम से मतदान हुआ। ए से एम तक के पोलिंग बूथ नंबर- एक तथा एन से जेड तक बूथ नंबर- दो के काउंटर पर मतदान किये।

काउंटिंग सुबह 11:00 बजे से शुरू होगी

उन्होंने बताया कि 21 जनवरी को सात पदाधिकारियों के मतदान की काउंटिंग की जायेगी। काउंटिंग सुबह 11:00 बजे से शुरू होगी। चुनाव के लिए दो पदाधिकारी सहित कमेटी के 16 सदस्य लगे रहेंगे।

वहीं दूसरी ओर ऑब्जर्वर राधेश्याम गोस्वामी और मृत्युंजय श्रीवास्तव लगातार चुनाव की गतिविधियों पर नजर बनाये हुए थे।

किस पद पर के लिए कितने प्रत्याशी

-अध्यक्ष के एक पद के लिए चार प्रत्याशी- शंभु प्रसाद अग्रवल, एके मित्रा, रश्मि कात्यायन एवं सुधीर कुमार सिन्हा।

-उपाध्यक्ष के एक पद के लिए पांच प्रत्याशी- बीके राय, अनूप कुमार लाल, मुमताज अहमद खान, रंजीत महतो और सतीश कुमार वर्मा।

 

-महासचिव के एक पद के लिए चार प्रत्याशी- संजय कुमार विद्रोही, अनिल कुमार कंठ, आशीर्वाद बेदिया एवं प्रदीप सरकार।

-संयुक्त सचिव (प्रशासनिक) के एक पद के लिए सात उम्मीदवार- पवन रंजन खत्री, अभिषेक कुमार भारती, सुनील पांडेय, अजित कुमार सिंह, दर्पणा तमांग, कुमुद रंजन प्रसाद व काफिऊर रहमान।

-संयुक्त सचिव (पुस्तकालय) के एक पद के लिए पांच प्रत्याशी- जगदीश चंद्र पांडेय, रतीश रोशन उपाध्याय, प्रदीप कुमार चौरसिया, अभय मिंज एवं बिनोद कुमार सिंह।

-कोषाध्यक्ष के एक पद के लिए तीन प्रत्याशी- अमर कुमार, प्रित्यांशु कुमार सिंह एवं मुकेश कुमार केशरी।

 

-सह कोषाध्यक्ष के एक पद के लिए पांच प्रत्याशी-अमरेंद्र नाथ तिवारी ,दीनदयाल सिंह ,संजय कुमार तिवारी, सत्यम कुमार , सुरोजित कुमार राय।

इस प्रकार सात पदों के लिए 33 तथा कार्यकारणी के नौ पद के लिए 41 प्रत्याशी कुल 74 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है।

Share This Article