मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुरू की पेट्रोल सब्सिडी योजना

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची/दुमका: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री सपोर्ट योजना के तहत पेट्रोल सब्सिडी योजना का शुभारंभ किया और पांच लाभुकों को सांकेतिक तौर पर सब्सिडी का चेक प्रदान किया।

उन्होंने कहा कि सरकार की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर जो वादा किया था कि गरीब एवं जरूरतमंद दो-पहिया वाहन धारकों को महंगाई से राहत देने के लिए 26 जनवरी से 25 रुपये प्रति लीटर की दर से पेट्रोल पर अनुदान दिया जायेगा।

इसकी शुरुआत आज से हो रही है। वे बुधवार को दुमका स्थित पुलिस लाइन मैदान में राष्ट्रध्वज फहराने के बाद जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे।

दो वर्षो कि उपलब्धियां गिनायीं

मुख्यमंत्री ने दो वर्षो कि उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने कहा कि शिक्षा विकास का आधार है। मानव विकास एवं समाज में वैज्ञानिक सोच विकसित करने में शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

हम शिक्षा के प्रति सजग एवं संवेदनशील हैं। मुझे आप सबों को यह जानकारी देने में प्रसन्नता हो रही है कि भारत सरकार द्वारा जारी किए गये शैक्षणिक सूचकांक में विगत एक वर्ष में झारखंड को 29 अंको का फायदा हुआ है, जो पूरे देश में सर्वाधिक है।

झारखंड सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में एक विशेष पहल की गयी है। इस निमित्त राज्य सरकार द्वारा 80 उत्कृष्ट विद्यालय, 325 प्रखंड स्तरीय लीडर स्कूल तथा 4091 ग्राम पंचायत स्तरीय आदर्श विद्यालयों को विकसित करने का कार्य किया जा रहा है।

Share This Article