
रांची: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एस्कॉट इंटरनेशनल स्कूल में रविवार को एक विशेष योग-ध्यान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों और गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। योगासन, प्राणायाम और ध्यान के अभ्यास के माध्यम से सभी ने न केवल शारीरिक स्वास्थ्य का अनुभव किया बल्कि मानसिक शांति और आत्मबल को भी महसूस किया।
मौके पर प्राचार्य शादान आलम ने कहा कि योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का साधन नहीं है, बल्कि यह मन और आत्मा को भी संतुलित करता है। वहीं सचिव अनुज कुमार हेंब्रम ने कहा कि सभी को अपने दिनचर्या में योग को शामिल करना चाहिए। हमारा विद्यालय चाहता है कि हर बच्चा योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाए और आत्मविश्वास तथा अनुशासन के साथ आगे बढ़े।


