रांची में उग्रवादी का तांडव, तालाब निर्माण में लगे वाहनों को किया आग के हवाले

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राजधानी रांची में उग्रवादी द्वारा तांडव मचाये जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां बीती रात हथियार बंद अपराधियों ने तालाब निर्माण में लगे चार वाहनों को आग के हवाले कर दिया।

घटना बुढ़मू थाना क्षेत्र के सड़ाम गांव की है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

घटना गुरुवार देर रात की है। बताया जा रहा है कि टीपीसी के उग्रवादियों ने इस आगलगी की घटना को अंजाम दिया है। तालाब निर्माण का कार्य मनोज गुप्ता द्वारा कराया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि यह घटना टीपीसी संगठन के जोनल कमांडर दिनेश जी के निर्देश पर हुआ है। यह काम भूमि संरक्षण विभाग से मिला था।

इसे लेकर पूर्व में काम नहीं लेने को लेकर भी धमकी भरा कॉल आया था। घटना की सूचना मिलने के बाद बुढ़मू थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है। इस घटना में टीपीसी संगठन द्वारा कर्मचारियों के साथ मारपीट भी की गयी है।

पीड़ित मनोज ने बताया कि तालाब निर्माण कार्य शुरू करने से पूर्व टीपीसी संगठन द्वारा मुंशी को खबर भेजवाया था।

इसमें संगठन द्वारा बोला गया था कि पैसा देने के बाद ही काम शुरू करना। मुंशी ने इस मामले की जानकारी भी दी थी।

इस संबंध में ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने शुक्रवार को बताया कि प्रथम दृष्टया मामला टीपीसी के द्वारा अंजाम देने का प्रतीत हो रहा है।

पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। इलाके में सर्च अभियान भी चलाया जा रहा है।

Share This Article