झारखंड

झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना से पांच की मौत

रांची: झारखंड में लगातार कोरोना के नए केस बढ़ रहे हैं। राज्य में कोरोना के सक्रिय 32250 मामले में सबसे अधिक 11443 राजधानी रांची में सक्रिय है।

जिले में कुल 101542 पॉजिटिव केस है। जबकि जिले में कुल 88507 मरीज डिस्चार्ज हो चुके है। सबसे अधिक कोरोना के 1295 नए केस रांची से मिले है।

कोरोना से पांच लोगों की मौत हुई है। मृतकों में पूर्वी सिंहभूम( जमशेदपुर )से एक, हजारीबाग से एक, रांची से दो और सरायकेला से एक मरीज शामिल हैं।

शुक्रवार को बताया गया कि राज्य में कोरोना से 2731 लोग स्वस्थ हुए है। इसके विपरीत शुक्रवार को सुबह तक राज्य में कोरोना के 4000 नए केस मिले हैं।

स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से 1295, बोकारो से 183, चतरा से 105, देवघर से 118, धनबाद से 158, दुमका से 87, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर ) से 906,गढ़वा से 32, गिरिडीह से 11, गोड्डा से 108, गुमला से 57, हजारीबाग से 320, जामताड़ा से 14, खूंटी से 60, कोडरमा से तीन, लातेहार से 35, लोहरदगा से 38, पाकुड़ से 28, पलामू से 127, रामगढ़ से 64, साहेबगंज से 103, सरायकेला से 52, सिमडेगा से 51और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से 83 मरीज मिले है।

राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब 395526 गया हैं। जबकि राज्य में कुल 18808324 सैंपल की जांच की गयी है। राज्य में कोरोना के 32250 सक्रिय केस हैं। जबकि राज्य में कोरोना के

358087 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक राज्य में 5189मरीज की मौत कोरोना से हुई हैं।

झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 91.15 प्रतिशत है। जबकि मृत्यु दर 1.33 प्रतिशत है।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker