RANCHI : हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह दिल्ली रवाना

दिल्ली से आज रात स्वीट्जरलैंड जायेंगे, जहां वे विश्व हॉकी महासंघ के बैठक में भाग लेंगे

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: एशिया हॉकी महासंघ के उपाध्यक्ष (Vice President of Asian Hockey Federation) और हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह (Bholanath Singh) विदेश में आयोजित कई कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए रांची से शनिवार को दिल्ली के लिए रवाना हुए। दिल्ली से आज रात स्वीट्जरलैंड जायेंगे, जहां वे विश्व हॉकी महासंघ के बैठक में भाग लेंगे।

पांच और छह जून दो दिनों तक आयोजित इस बैठक में भाग लेने के साथ ही वह स्वीट्जरलैंड में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के अध्यक्ष थॉमस बाच (Thomas Bach) से भी मिलेंगे और भारत में हॉकी के विकास पर चर्चा करेंगे।

इस प्रतियोगिता में और भी तीन खिलाड़ी शामिल

वे स्वीट्जरलैंड (Switzerland) से छह मई को जापान जायेंगे और वहां महिला हॉकी जूनियर एशिया कप (Women’s Hockey Junior Asia Cup) के कार्यक्रम में भाग लेंगे।

इस प्रतियोगिता में शामिल भारतीय महिला हॉकी टीम (Indian Women’s Hockey Team) में झारखंड की भी तीन खिलाड़ी दीपिका सोरेंग, महिमा टेटे और रोपनी कुमारी शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि भोलानाथ सिंह हॉकी झारखंड के भी अध्यक्ष हैं।

Share This Article