झारखंड : चार IPS अधिकारियों की हुई पोस्टिंग

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : पदस्थापन के लिए इंतजार कर रहे चार आईपीएस अधिकारियों को पदस्थापित कर दिया गया है।

राज्य सरकार ने इस संबंध में गुरुवार की शाम को अधिसूचना जारी कर दी।

अधिसूचना के मुताबिक, हारिश बिन जमा को गिरिडीह मुख्यालय में एसपी के पद पर पदस्थापित किया गया है।

वहीं, हरविंदर सिंह को डीएसपी सरायकेला के पद पर पदस्थापित किया गया है।

शुभांशु जैन को एएसपी सिटी जमशेदपुर बनाया गया है।

जबकि, कपिल चौधरी को चक्रधरपुर के डीएसपी के पद पर पदस्थापित किया गया है।

Share This Article