BJP के ‘मिला क्या’ अभियान पर अब JMM ने होर्डिंग और बैनर से किया पलटवार

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

JMM has retaliated to BJP’s ‘mila kya’ campaign: अभी झारखंड में विधानसभा चुनाव की घोषणा भारत निर्वाचन आयोग की ओर से नहीं हुई है, लेकिन माहौल बिल्कुल चुनावी बन चुका है। BJP अपनी जीत के लिए ‘मिला क्या’ अभियान चला रही है। इसका जवाब देते हुए JMM ने होर्डिंग और बैनर लगाकर पलटवार किया है।

दुर्गा पूजा के दौरान होर्डिंग और बैनर लगाकर केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा किए गए 07 वादों का प्वाइंटर बनाकर लोगों से सवाल पूछा जा रहा है। JMM के केंद्रीय प्रवक्ता द्वारा राजधानी के कई चौक-चौराहों पर लगाए गए बैनर होर्डिंग्स में सीएम हेमंत सोरेन और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन की तस्वीरें छपी हैं।

होर्डिंग्स के सात प्वाइंटर्स

15 लाख बैंक खाते में आई क्या?
महंगाई कम हुई क्या?
देश में बुलेट ट्रेन चली क्या?
100 स्मार्ट सिटी बना क्या?
काला धन वापस हुआ क्या?
देश के ऊपर से कर्ज का बोझ कम हुआ क्या?
किसानों की आय बढ़ी क्या?

Share This Article