रांची में यहां रेलवे ओवर ब्रिज बनने से पहले ही शुरू हुआ विरोध

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राजधानी रांची के चुटिया पवार हाउस और नामकुम रेलवे स्टेशन के पास बनने वाले रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) का विरोध भी शुरू हो गया है।

आरओबी निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों ने बैठक कर इसका विरोध किया।

जानकारी के अनुसार आरओबी बनने की बात आयी तो वहां के ग्रामीणों ने इसका सामूहिक रूप से विरोध कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि यहां आरओबी नहीं बनने दिया जायेगा।

इसके बनने से आसपास के लोगों को परेशानी होगी। आरओबी के लिए प्रशासन रैयतों की भी जमीन का अधिग्रहण करेगा। आरओबी के लिए चुटिया और सीरम मौजा की जमीन ली जानी है।

बताया जाता है कि चुटिया में आरओबी राज्य सरकार और रेलवे दोनों मिल कर बनायेंगे। दोनों 50-50 फीसदी राशि खर्च करेंगे। अभी दो लेन का रेलवे ब्रिज बनाने का प्रस्ताव है। इस आरओबी के लिए रेलवे और राज्य सरकार ने दो बार सर्वे किया था।

उल्लेखनीय है कि पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने 13 रेलवे ओवरब्रिजों के निर्माण की स्वीकृति दी थी।

Share This Article