रेडियो खांची FM को मिला 11वां रेडियो प्रोजेक्ट

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड के रांची विश्वविद्यालय का सामुदायिक रेडियो स्टेशन रेडियो खांची 90.4 एफएम को 11वां रेडियो प्रोजेक्ट प्राप्त हुआ।

यह प्रोजेक्ट नई दिल्ली द्वारा कोविड-19 टीकाकरण के दूसरे डोज के प्रति लोगों को जागरूक करने के विषय पर आधारित है, जिसका नाम है “दो डोज का दम”।

इस प्रोजेक्ट की उपलब्धि पर रांची विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ कामिनी कुमार ने हर्ष जाहिर करते हुए यह कहा कि डेढ़ सालों में रेडियो खांची को 11 प्रोजेक्ट और एक फैलोशिप प्राप्त होना विश्वविद्यालय के लिए गौरव का विषय है।

इसके लिए उन्होंने रेडियो खांची की टीम को बधाई दिया है।

Share This Article