भतीजी की शादी में शामिल होने सेना का जवान आया घर, दो भैंसों की लड़ाई में हुई मौत

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय में अपने भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए छुट्टी लेकर आए भारतीय सेना के एक जवान की रविवार की रात दो भैंसा की लड़ाई में मौत हो गई।

मृतक जवान बेगूसराय जिला के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र स्थित बाबूराही निवासी रामविलास यादव का पुत्र रामसुंदर कुमार है। हादसा एनएच-31 पर खगड़िया जिला के ननकू मंडल टोला में हुई है।

गंभीर रूप से घायल जवान को इलाज के लिए बेगूसराय लाया गया लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। सदर अस्पताल में डॉक्टर द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद पोस्टमार्टम कराया गया।

घटना के बाद परिजनों में शोक है, आसपास के गांव के लोग भी मिलनसार प्रवृत्ति के भारत माता के इस रक्षक कि असामयिक की मौत से सदमे में हैं।

परिजनों ने बताया कि रामसुंदर भारतीय सेना में कार्यरत होकर वर्तमान में हरियाणा के हिसार में तैनात थे। अपने भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए विगत 15 नवंबर की सुबह घर आए थे।

रविवार की देर शाम बाइक से अपने ससुराल ननकू टोल जा रहे थे। इसी दौरान एनएच पर लड़ रहे दो भैंसा ने उसे अपनी चपेट में ले लिया तथा एक भैंसा जवान के शरीर पर जा गिरा।

घटना की जानकारी मिलते ही ससुराल के परिजन गंभीर रूप से घायल हालत में स्थानीय डॉक्टर के पास ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेगूसराय रेफर कर दिया गया।

लेकिन बेगूसराय सदर अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, इसके बाद सदर अस्पताल बेगूसराय में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना की सूचना सेना और प्रशासन के अधिकारियों को दी गई है।

Share This Article