शिक्षा के क्षेत्र में बिहार की ऐतिहासिक छलांग, सीएम सम्राट चौधरी ने किया ‘बिहार स्कूल लाइव क्लासेज’ का शुभारंभ

बिहार में शिक्षा का नया दौर शुरू। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार स्कूल लाइव क्लासेज, स्मार्ट क्लासरूम और NEET-JEE की निःशुल्क ऑनलाइन तैयारी की ऐतिहासिक पहल का शुभारंभ किया।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने गुरुवार को राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय, शास्त्रीनगर, पटना से ‘बिहार स्कूल लाइव क्लासेज’ का शुभारंभ किया।

इस अभिनव पहल के साथ अब सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों को भी विशेषज्ञ शिक्षकों की ओर से लाइव कक्षाएं, डिजिटल अध्ययन सामग्री, आधुनिक तकनीक आधारित शिक्षण तथा नीट एवं जेइइ जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण तैयारी का अवसर मिलेगा।

इस अवसर पर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा ऑनलाइन कोचिंग कार्यक्रम एवं NEET-JEE तैयारी अभियान का भी शुभारंभ किया। राजधानी पटना के 10 चयनित मॉडल स्कूलों के विद्यार्थियों को लाइव शिक्षण व्यवस्था से जोड़ा गया, जिससे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा अब सीधे कक्षा तक पहुंचेगी।

विद्यालय में दो अत्याधुनिक स्मार्ट क्लासरूम एवं इंटरएक्टिव पैनल आधारित आधुनिक शिक्षण प्रणाली का लोकार्पण किया गया, जो विद्यार्थियों के सीखने के अनुभव को और अधिक प्रभावी, रोचक एवं तकनीक-संपन्न बनाएगी।

शिक्षा में नवाचार, कौशल विकास एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षण को नई गति देने के उद्देश्य से 7 स्वयंसेवी संस्थानों के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर भी किए गए।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि हमारा लक्ष्य स्पष्ट है- बिहार का कोई भी विद्यार्थी संसाधनों के अभाव में अपने सपनों से समझौता न करे। तकनीक आधारित, गुणवत्तापूर्ण और प्रतियोगी परीक्षा उन्मुख शिक्षा की समान पहुँच सुनिश्चित कर हम नई पीढ़ी को आत्मविश्वासी, सक्षम और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार बना रहे हैं।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।