रांची नगर निगम ने किया महिन्द्रा ऑर्किड सेंटर प्वाइंट होटल सील

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची नगर निगम की ओर से इन दिनों शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चल रहा है। नगर निगम का यह अभियान अवैध निर्माण के खिलाफ और तेज हो गया है।

इस क्रम में मंगलवार को नगर निगम की टीम ने मेन रोड अंजुमन प्लाजा के पास महिन्द्रा ऑर्किड सेंटर प्वाइंट होटल को सील कर दिया। इसमें अवैध निर्माण किया गया था।

पेपर प्रस्तुत नहीं किये जाने के बाद ही नगर आयुक्त ने सील करने का आदेश दिया था। वहीं दूसरी ओर कार्रवाई के दौरान आसपास की दुकानों से भी कागजात की मांग की गयी।

उन्होंने बताया कि उनके पास सभी कागजात मौजूद है। इसके बाद उन्हें एक हफ्ते का समय दिया गया। एक हफ्ते बाद अगर वे लोग नक्शा प्रस्तुत नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जायेगी।

इसके अलावा कोकर के लक्ष्मी टावर पर बुधवार को कार्रवाई की जायेगी।

उल्लेखनीय है कि वहां की कई दुकानें भी अवैध पायी गयी हैं। नगर आयुक्त ने इन्हें तोड़ने का आदेश दिया है। लक्ष्मी टावर मामले में बिल्डर की ओर से नगर निगम को दान में दी गयी जमीन पर कंस्ट्रक्शन किया गया है।

उल्लेखनीय है कि हाई कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर और रेस हो गया है।

Share This Article