झारखंडवासियों और देश को अलबर्ट एक्का की शहादत पर नाज: रामेश्वर उरांव

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राज्य के वित्त तथा खाद्य आपूर्ति मंत्री रामेश्वर उरांव ने परमवीर चक्र विजेता अलबर्ट एक्का की 50वीं शहादत दिवस एवं प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की जन्म जयंती पर दोनों महान विभूतियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया।

साथ ही श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके कृत्यों को याद किया एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस मौके पर उरांव ने कहा कि झारखंडवासियों को एवं देश को लांस नायक की शहादत पर नाज है। भारत-पाकिस्तान युद्ध में अलबर्ट एक्का ने भाग लिया, बहादुरी के साथ पाकिस्तान को परास्त किया।

उन्हें याद करके उनसे प्रेरणा लेने की जरूरत है। अलबर्ट एक्का के गांव जारी में कई बार जाने का मौका मिला। उनके परिजनों एवं गांव वालों से बचपन की बहादुरी के किस्से सुनने का मौका मिला।

मुझे खुशी है कि उनके क्षेत्र लोहरदगा लोकसभा का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला। अलबर्ट एक्का की 50वीं शहादत पर उन्हें याद करके गौरवान्वित महसूस करता हूं।

इसके बाद वह डोरंडा स्थित राजेंद्र चौक पहुंचकर राजेंद्र प्रसाद की आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। उन्होंने कहा कि राजेंद्र प्रसाद अग्रणी स्वतंत्रता सेनानियों में एक थे।

राजेन्द्र बाबू राष्ट्रपिता गांधी के साथ जीरादेई चंपारण से किसानों के हित में आंदोलन किया वह खुद भी एक किसान थे।

1934 में बिहार में भूकंप पीड़ितों के लिए जो उन्होंने सेवा और योगदान दिया वह बिहार के लोगों के लिए अविस्मरणीय रहा। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर शाहदेव एवं राजेश गुप्ता आदि उपस्थित थे।

Share This Article