मां ने अपनी बेटी के अपहरण का युवक पर आरोप लगाते हुए दर्ज कराई FIR

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi Kidnapping : राजधानी रांची में करमटोली (Karamtoli) के आदिवासी हॉस्टल (Adivasi Hostel) के समीप रहनेवाले गौरी शंकर साव ने अपनी पुत्री पूनम कुमारी के अपहरण का आरोप अमन कुमार पर लगाया है.

इस संबंध में उन्होंने लालपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की है. प्राथमिकी (FIR) में उन्होंने कहा है कि कुछ दिन पहले अमन कुमार ने पूनम के साथ छेड़खानी की थी.

इस मामले में लालपुर थाना में FIR दर्ज की गयी थी. आरोप है कि अमन कुमार जबरन पूनम कुमारी को अपनी स्कूटी पर बैठाकर ले गया और अपने पास रखे हुए है. पूनम का विवाह पहले ही हो चुका है.

Share This Article