रांची संसदीय क्षेत्र में दिलचस्प हो गई चुनावी लड़ाई, NDA और ‘इंडिया’ गठबंधन के…

News Aroma
4 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi Lokasabha Election: झारखंड की रांची संसदीय सीट (Ranchi Parliamentary Seat) पर NDA बनाम ‘INDIA’ की लड़ाई दिलचस्य होगी। इस लोकसभा सीट पर हुए 17 चुनावों में BJP को सात बार जीत हासिल हुई है।

इस बार भी रांची BJP की सिटिंग सीट है लेकिन अब BJP को INDIA गठबंधन के उम्मीदवार टक्कर दे रहे हैं। INDIA गठबंधन के कई नामचीन चेहरे भी चुनाव में एक साथ ताकत झोंक रहे हैं।

एक ओर NDA गठबंधन के BJP प्रत्याशी संजय सेठ (Sanjay Seth) रांची लोकसभा सीट पर विजय पताका फहाराने के लिए दिन-रात एक किए हुए हैं।

साथ ही इनके पक्ष में BJP के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, रामटहल चौधरी और AJSU प्रमुख सुदेश महतो समेत अन्य दिग्गज स्टार प्रचारक भी रांची में डटे हैं। दूसरी ओर INDIA ने कांग्रेस के भैया माने जाने वाले सुबोधकांत सहाय की बेटी यशस्विनी सहाय (Yashaswini Sahay) को उम्मीदवार बनाकर मैदान में उतारा है।

इनके पक्ष में कांग्रेस के स्टार प्रचारक बंधु तिर्की, राजेश ठाकुर, बसंत सोरेन और कल्पना सोरेन सहित अन्य विपक्षी नेता ताकत लगा रहे हैं। इनके अलावा यहां से 27 उम्मीदवार भी किस्मत आजमा रहे हैं।

पिछले चुनाव 2019 के आंकड़ों को देखने पर पता चला है कि यहां BJP को 57. 62 प्रतिशत वोट मिले थे जबकि कांग्रेस को 34.43 प्रतिशत वोट मिले थे। कांग्रेस उम्मीदवार को इस बार JMM, RJD, AAP, CPI(ML)का भी साथ मिल रहा है।

अबतक ये बने हैं रांची के सांसद

-कांग्रेस से अब्दुल इबराहम (1951)

-निर्दलीय से मीनू मसानी (1957)

-कांग्रेस से पीके घोष (1962)

-कांग्रेस से पीके घोष (1971)

-बीएलडी से रवीन्द्र वर्मा (1977)

-कांग्रेस से शिव प्रसाद साहू (1980)

-कांग्रेस से शिव प्रसाद साहू (1984)

-जनता दल से सुबोधकांत सहाय (1989)

-भाजपा से रामटहल चौधरी (1991)

-भाजपा से रामटहल चौधरी (1996)

-भाजपा से रामटहल चौधरी (1996)

-भाजपा से रामटहल चौधरी (1998)

-भाजपा से रामटहल चौधरी (1999)

-कांग्रेस से सुबोधकांत सहाय (2004)

-कांग्रेस से सुबोधकांत सहाय (2009)

-भाजपा से रामटहल चौधरी (2014)

-भाजपा से संजय सेठ (2019)

इस बार रांची सीट से लड़ रहे उम्मीदवार

-मनोज कुमार, बहुजन समाज पार्टी, चुनाव चिन्ह-हाथी।

-यशस्विनी सहाय, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस चुनाव चिन्ह-हाथ।

-संजय सेठ, भारतीय जनता पार्टी, चुनाव चिन्ह-कमल।

-धनंजय भगत गांधी, मेरा अधिकार राष्ट्रीय दल, चुनाव चिन्ह-आदमी या पाल युक्त नौका।

-धर्मेंद्र तिवारी भारतीय जनतंत्र मोर्चा, चुनाव चिन्ह-गैस सिलेंडर।

-निपु सिंह, राष्ट्रीय जनसंघर्ष स्वराज पार्टी, चुनाव चिन्ह-तरबूज।

-पंकज कुमार रवि, पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक), चुनाव चिन्ह-फलों से युक्त टोकरी।

-प्रवीण कच्छप,सम्पूर्ण भारत क्रांति पार्टी, चुनाव चिन्ह-ऑटो रिक्शा।

-बिनोद उरांव, बहुजन मुक्ति पार्टी, चुनाव चिन्ह-चारपाई।

-बिरेंद्र नाथ मांझी, अबुआ झारखंड पार्टी, चुनाव चिन्ह-हीरा।

-मिंटू पासवान, सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कॉम्यूनिस्ट), चुनाव चिन्ह-बैटरी टार्च।

-रंजना गिरि, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए), चुनाव चिन्ह-सिलाई मशीन।

-रामहरि गोप, अंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया, चुनाव चिन्ह-कोट।

-श्याम बिहारी प्रजापति, भागीदारी पार्टी, चुनाव चिन्ह-हांडी।

-सर्वेश्वरी साहू, एकम सनातन भारत दल, चुनाव चिन्ह-त्रिभुज।

-सोमा सिंह, जय महाभारत पार्टी, चुनाव चिन्ह-बांसुरी।

-हरिनाथ साहू, लोक अधिकार पार्टी, चुनाव चिन्ह-सेब।

-हेमंती देवी, समता पार्टी, चुनाव चिन्ह-बल्लेबाज।

-अरसद अयूब, निर्दलीय, चुनाव चिन्ह-कैंची।

-अंजनी पांडे, निर्दलीय, चुनाव चिन्ह-अलमीरा।

-ऐनुल अंसारी, निर्दलीय, चुनाव चिन्ह-ट्रक।

-कामेश्वर प्रसाद साव, निर्दलीय, चुनाव चिन्ह-कम्प्यूटर।

-कोलेश्वर महतो, निर्दलीय, चुनाव चिन्ह-गैस चूल्हा।

-देवेंद्र नाथ महतो, निर्दलीय, चुनाव चिन्ह-हेलमेट।

-प्रबीण चन्द्र महतो, निर्दलीय, चुनाव चिन्ह-बाल्टी।

-मनोरंजन भट्टाचार्य, निर्दलीय, चुनाव चिन्ह-ब्लैक बोर्ड।

-संतोष कुमार जायसवाल, निर्दलीय, चुनाव चिन्ह-गन्ना किसान।

Share This Article