रांची मारवाड़ी जिला सम्मेलन का चुनाव संपन्न, सुरेश चंद्र अग्रवाल बने अध्यक्ष

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: मारवाड़ी जिला सम्मेलन के सत्र 2021-23 के अध्यक्ष पद का चुनाव रविवार को संपन्न हुआ।

अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवार सुरेश चंद्र अग्रवाल और प्रमोद कुमार सारस्वत थे।

चुनाव पदाधिकारी नंदकिशोर पाटोदिया ने बताया कि कुल 663 मतदाताओं में से 433 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। सुरेश चंद्र अग्रवाल को 258 मत और प्रमोद कुमार सारस्वत को 174 मत प्राप्त हुए।

जबकि एक मत रद्द हुआ। सुरेश चंद्र अग्रवाल 84 मतों से विजयी घोषित किये गए।

सह चुनाव पदाधिकारी अशोक नरसरिया ने बताया कि मतदान सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार किया गया।

मतदाता बहुत उत्साहित होकर मतदान करने आए और सरकार द्वारा जारी कोविड-19 नियमों का पालन किया।

मतदान मारवाड़ी भवन हरमू में सम्पन्न हुआ।

चुनाव के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष गोवर्धन प्रसाद गाड़ोदिया ने विजयी प्रमाण पत्र सुरेश चंद्र अग्रवाल को प्रदान किया।

Share This Article